Home उत्तर प्रदेश युवती के लापता होने पर अपहरण का केस दर्ज

युवती के लापता होने पर अपहरण का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: युवती के लापता होने को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्ताईस मई को दोपहर करीब एक बजे उसकी अठारह वर्षीया पुत्री बिना बताए घर से कही चली गयी। खोजबीन के दौरान अटठाईस मई को पीड़ित परिवार को जानकारी हुई कि पूरे आधार पिंडारिया गंाव निवासी आकाश पुत्र भगत सरोज शादी का झांसा देकर पीड़िता की पुत्री को लेकर कहीं चला गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।