PRATAPGARH NEWS: आम तोड़ने के विवाद को लेकर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए महिला को जमकर मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। लालगंज कोतवाली के मधुकरपुर भटपुरवा गांव की सुन्दरा देवी पत्नी राजाराम वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती अटठाईस मई को सुबह करीब सात बजे दरवाजे पर लगे पेड़ से मधुकरपुर निवासी कलेशर व रामलाल पुत्रगण शिवमंगल, आदित्य पुत्र कलेशर, विपिन पुत्र रामलाल व रामलाल की पत्नी कृष्णा देवी तथा कलेशर की पत्नी मिथलेश देवी एवं पुत्री डिंपल जबरन आम तोडने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद सात आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।







