SANGRAMGARH NEWS: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पाहीपुर, पोस्ट कुसुवापुर में खेत की मेड़ तोड़कर अतिक्रमण करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ममता सिंह पत्नी स्वर्गीय भानु प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी गाटा संख्या 135 की भूमि का सीमांकन एवं मेड़बंदी होने के बाद विपक्षी राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, आशीष सिंह तथा सरिता सिंह ने निर्धारित मेड़ को तोड़कर उनकी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता द्वारा पहले इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी कुंडा से की गई थी। जांच के दौरान मेड़ तोड़े जाने की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 326(E) एवं 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सरनाम सिंह को सौंपी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।







