Home उत्तर प्रदेश अगई गौशाला में अव्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

अगई गौशाला में अव्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

MIRZAPUR NEWS: गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं व गोवंश की दुर्दशा को लेकर मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई गयी है। विकासखण्ड लालगंज अन्तर्गत अगई गौशाला में अव्यवस्थाओं एवं गोवंशों की दुर्दशा को लेकर एसडीएम वाचस्पति सिंह को सौंपे गए ज्ञापन के जरिए श्री संकटमोचन धाम सेवा संस्थान सलेम भदारी के सदस्यों ने जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। संस्थान के अध्यक्ष दिनकर प्रताप सिंह व सचिव एवं संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष  नामवर सिंह के साथ एसडीएम से मिलकर ज्ञापन के जरिए कहा गया है कि अगई स्थित गौशाला परिसर में जलभराव व कीचड़ से गोवंश के चलने फिरने में कठिनाई हो रही है। गोवंश को पर्याप्त मात्रा में हरा व सूखा चारा उपलब्ध न हो पाने से वे कमजोर हो रहे हैं। वहीं साफ सफाई न होने से संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है। यही नही पशुओं को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं भी समय पर उपलब्ध नही करायी जा रही है। संस्थान के सदस्यों ने जनहित में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर पूर्व महामंत्री सूर्यकांत शुक्ल, अधिवक्ता चंद्रशेखर शुक्ल, शिवपूजन पटेल आदि मौजूद रहे। एसडीएम वाचस्पति सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी, किसी प्रकार की अव्यवस्था मिलने पर  कार्रवाई की जाएगी।