MEJA/PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज मेजा इलाके में वारदात, घर में घुसे आरोपियों ने खूंटे से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हिमांशु के पैर में लगी गोली, पांच लोग गिरफ्तार, रामनगर चौकी के इंचार्ज निलंबित मेजा के ग्रामपंचायत नीबी कुकुरकटवा गांव में शादी की राह में रोड़ा बन रहे एक परिवार के तीन लोगों की सोमवार रात नृशंस हत्या कर दी गई। तीनों के खून से लथपथ शव घर के अहाते से लेकर बाहर
तक पड़े मिले। आरोप है कि पड़ोसी युवक हिमांशु यादव ने अपने दो साथियों राजन यादव और निहाल गौतम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मरने वालों में किशोरी के बड़े पापा श्यामलाल गुप्ता (65) और दो बड़ी मां अमरावती (55) और इंद्रावती (60) शामिल हैं। तीनों हत्यारोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामनगर चौकी इंचार्ज रामविलास को निलंबित कर दिया गया है। उधर, हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हिमांशु के पैर में गोली लग गई। श्यामलाल गुप्ता, अमरावती देवी व इंद्रावती देवी। (फाइल फोटो) परिवार को खत्म करने की दी थी धमकी पुलिस बयान में परिजनों ने आरोप लगाया कि हिमांशु यादव मंजेश की बेटी से शादी करना चाह रहा है। घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। शादी की खिलाफत करने पर हिमांशु ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी ने अपने साथियों संग वारदात को अंजाम दिया। हिमांशु का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह फरार था। पुलिस जांच में पता चला कि हिमांशु और किशोरी फरवरी में बिना बताए घर से चले गए थे। गांव में पंचायत हुई तो दोनों वापस आए। किशोरी के बड़े पापा श्यामलाल इस रिश्ते का सबसे ज्यादा विरोध कर रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने भतीजी को उसके ननिहाल भेज दिया था। इस फैसले से हिमांशु उनसे नाराज था। आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लापरवाही के आरोप में रामनगर पुलिस चौकी के दरोगा रामविलास को निलंबित कर दिया गया है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। – जोगेंद्र कुमार, पुलिस आयुक्त, प्रयागराज ननिहाल में थी किशोरी, पीछा नहीं छोड़ रहा था। श्याम लाल गुप्ता पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वह घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे। दो भाई दूधनाथ और मंजेश की मौत हो चुकी है। नेब्बू लाल बंगलूरू में और रामधनी परिवार के साथ राजस्थान में रहते हैं। गांव में श्याम लाल और उनकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी फूलकली, नेब्बू लाल की पत्नी अमरावती, दूधनाथ की पत्नी इंद्रावती देवी एक साथ रहते थे। चार बेटे आशीष, विशेष, विवेक, शिवांश और दो बेटियां भी रहती हैं, लेकिन वारदात के दिन मंजेश की पत्नी अपने परिवार के साथ भाई के घर गई थीं। साथ में ही मंजेश की पत्नी, उनके सोमवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी युवक श्याम लाल के घर में घुसे और परिवार पर हमला बोल दिया। सभी लोगों ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया। तीनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। खूंटे से सिर पर वार कर श्यामलाल, अमरावती और इंद्रावती को बेरहमी से मार डाला। श्यामलाल की पत्नी फूलकली को आरोपियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। मंगलवार सुबह पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ साक्ष्य जुटाए। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।







