पीड़ित परिवार के सहारे बने नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’, तत्काल दी 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद
KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के झड़िया का पुरवा गांव में उस समय मातम छा गया, जब सड़क हादसे में स्वर्गीय पिंटू सरोज पुत्र रामचंद्र सरोज के सुपुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि युवक अपने बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए जरूरी सामान लेने जा रहा था, तभी रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे ने उसकी जान ले ली।इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। घर में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए चेयरमैन ने तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं के तहत सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया।इस दौरान गांव के लोगों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में चेयरमैन का यह सहयोग पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। स्थानीय लोगों ने उनके इस मानवीय कदम और संवेदनशीलता की सराहना की।







