Home उत्तर प्रदेश अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही, दो नशा तस्कर अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही, दो नशा तस्कर अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: थाना पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो नशा तस्कर अभियुक्त/ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से मौके पर 283 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेश पर नशा तस्करों को पकड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार की सुबह चैकिंग के दौरान थाना चिलकाना पुलिस टीम ने चिलकाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजाबाद से पाजबांगर जाने वाले रास्ते पर  दो नशा तस्कर अभियुक्त/ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। नशा तस्कर की पहचान मेहरबान पुत्र सत्तार निवासी ग्राम दूधगढ़ थाना चिलकाना व अभियुक्ता फरजाना पत्नी मेहरबान निवासी ग्राम दूधगढ़ थाना चिलकाना के रूप मे हुई। गिरफ्तार नशा तस्करो के कब्जे से मौके पर 283 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उन्हें नशा तस्करी करने के आरोप एनडीपीएस एक्ट मे न्यायालय में पेश कर दिया है। बताते चले की कल गांव दुधगढ़ गांव मे नशे के खिलाफ बैठक का आयोजन कर ग्रामीणों ने रोष प्रकट कर सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि अवैध नशे की गिरफ्त मे आकर गांव के दर्जनों युवाओं की मौत हो चुकी है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए थाना चिलकाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया