Home उत्तर प्रदेश मिर्जापुर टोल प्लाजा हटाने की कांग्रेस पार्टी की मांग के समर्थन में...

मिर्जापुर टोल प्लाजा हटाने की कांग्रेस पार्टी की मांग के समर्थन में आए फरेंदा से कांग्रेस विधायक

MIRZAPUR NEWS: अहरौरा और विंध्याचल टोल प्लाजा को हटाने तथा मीरजापुर के लोगों को 20 किलोमीटर तक लोकल फ्री पास दिए जाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में 10 दिन तक शांतिपूर्ण धरना चला। प्रशासन ने इस धरने को जबरन हटा दिया। इसके समर्थन में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की कि मिर्ज़ापुर की जनता के हित में इन टोल टैक्स को हटाया जाए। उन्होंने त्रिकोण में आने वाले विंध्याचल के टोल टैक्स तथा अहरौरा के फर्जी टोल टैक्स को भी हटाने की मांग की। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि मौका मिलने पर वे सदन में भी मीरजापुर की जनता के लिए इस मुद्दे को उठाएंगे।