Home उत्तर प्रदेश मिश्रौलिया पुलिस व साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए...

मिश्रौलिया पुलिस व साइबर सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए साइबर ठगी के 20 हजार रुपये

SIDHARTHNAGAR NEWS: मिश्रौलिया थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत त्वरित कदम उठाते हुए एक पीड़ित के खाते से साइबर फ्रॉड के जरिए उड़ाई गई 20,000 रुपये की धनराशि को सकुशल वापस करा दिया है। मामला मिश्रौलिया थाने के धनगढवा का है, जहां के निवासी बृजेश पाण्डेय पुत्र रामाशंकर पाण्डेय के साथ हाल ही में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की घटना घटित हुई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल इसकी शिकायत एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही हरकत में आई थाना मिश्रौलिया की साइबर टीम ने संबंधित बैंक से तत्काल समन्वय स्थापित किया और तकनीकी जांच के आधार पर एमआरएम (मनी रिकवरी मॉड्यूल) पोर्टल के माध्यम से पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी। इस पूरी सफल कार्रवाई में मिश्रौलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम कन्हैया दूबे, कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह, आशुतोष सिंह और आकाश कुमार की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली है।