SIDHARTHNAGAR NEWS: चिल्हिया थाना पुलिस की कम्युनिटी टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामवासियों के साथ एक गोष्ठी व जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। गोष्ठी में ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामवासियों ने पुलिस के इस जनसंपर्क कार्यक्रम की सराहना की। इस संवाद कार्यक्रम में चिल्हिया थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुधाकर राय, कांस्टेबल पंकज वर्मा और महिला कांस्टेबल शालू शामिल रहीं।







