BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) जनपद बलरामपुर के ब्लॉक पचपेड़वा अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकहना से बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। गांव का मुख्य मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे सड़क अब जानलेवा बन गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क गांव के पूर्व दिशा से आने-जाने का मुख्य मार्ग है, जहां प्रतिदिन लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग मौन धारण किये हुए हैं।स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। जिला अधिकारी से ग्रामीणों ने तत्काल संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।अगर किसी राहगीर की जान चली जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?







