Home उत्तर प्रदेश माधव नगर से फतेनगर तक नई सड़क निर्माण कार्य शुरू

माधव नगर से फतेनगर तक नई सड़क निर्माण कार्य शुरू

PRATAPGARH NEWS: माधव नगर (बैरागीपुर) से फतेनगर (बेनी का पुरवा) तक नई सड़क निर्माण कार्य का सोमवार को शुभारंभ हुआ। चेयरमैन प्रतिनिधि उदय शंकर पाण्डेय ने फीता काटकर निर्माण कार्य शुरू कराया। सड़क बनने से माधव नगर, फतेनगर सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रजनीश शुक्ला (नंचू भेंडी), राजेश यादव, प्रदीप मौर्या, कमलेश मौर्या, अंकित यादव, रंजीत यादव, रामसजीवन यादव, हरीलाल यादव, कुलदीप तिवारी, शुभम तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ठेकेदार अनवर भी मौके पर मौजूद रहे।