Home उत्तर प्रदेश बेंती राज भवन में नाग पंचमी पर हुई लंबी कूद प्रतियोगिता, तौसीफ...

बेंती राज भवन में नाग पंचमी पर हुई लंबी कूद प्रतियोगिता, तौसीफ रहे प्रथम

PRATAPGARH NEWS: नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को बेंती राज भवन में लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।  प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ के मो. तौसीफ ने 26.2 इंच की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। मऊआइमा के अभिषेक ने 25.4 इंच की छलांग के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जौनपुर के शिवम यादव ने 24.4 इंच की छलांग लगाकर तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में राजा भैया के छोटे सुपुत्र कुंवर बृजराज सिंह (छोटे राजा), बाबागंज विधायक विनोद कुमार सरोज, हरिओम श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, नीतीश पांडेय, राज, अलोक त्रिपाठी सहित जनसत्ता दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों एवं लोगों ने विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।