KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके विपक्षी जमीनी विवाद को लेकर उसके पति के साथ मारपीट कर बेसुध कर दिया, बीच बचाव करने पर विपक्षी उसके साथ भी अभद्रता करते हुए धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के पल्टीपुर गांव की एक महिला ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार की शाम छः बजे के करीब उसके विपक्षी जमीनी विवाद को लेकर घर में चढ़कर गाली गलौच करने लगे, जिसका विरोध करने पर पति राजू सोनकर के साथ मारपीट कर बेसुध कर दिया और बीच बचाव में उसके साथ अभद्रता कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।







