PRAYAGRAJ NEWS: जून प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाओं,कथित फर्जी एनकाउंटरों,डीजल,पेट्रोल, सीएनजी एवं घरेलू गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, कमरतोड़ महंगाई,बिगड़ती कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक अव्यवस्था तथा बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में समाजवादी पार्टी विधानसभा बारा (सु.) द्वारा मंगलवार को तहसील बारा परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व समाज वादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जमुनापार श्री पप्पू लाल निषाद, बारा विधानसभा अध्यक्ष भागीरथी बिंद,सदस्य विधान परिषद डॉ.मानसिंह यादव तथा समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जमुनापार प्रभारी राजू पासी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। धरना-प्रदर्शन के उपरांत पार्टी नेताओं एवं कार्य कर्ताओं ने उपजिलाधिकारी बारा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार,युवाओं के भविष्य से जुड़े पेपर लीक के मामलों, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा बिजली विभाग में व्याप्त अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार झेल रही है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है तथा किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री रतन पासी,रमाकांत यादव,महेंद्र सरोज,मो.इसराइल,रंजीत सोनकर, शिवाकांत यादव, कृपा शंकर बिंद,सूबेदार पासी, चंद्रकांत यादव,सुलभ यादव, समीर रावत,विकास यादव, अनिरुद्ध यादव,सुभाष पासी,रामू पासी, लाल बहादुर यादव, घनश्याम कोटरिया,संदीप यादव, श्यामबाबू यादव,राजकरन सिंह पटेल,बालेंद्र सिंह पटेल,राजू पाल,अनिल बिंद तथा श्री बलबीर पटेल सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने जनहित के मुद्दों पर एकजुटता प्रदर्शित करते हुए प्रदेश सरकार से जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।







