Home उत्तर प्रदेश भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को दी श्रद्धांजलि

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को दी श्रद्धांजलि

FATEHPUR NEWS: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में नहर कॉलोनी में किसान नेता स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन और किसान हितों के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव रामसहाय पटेल, मंडल महासचिव देवनारायण पटेल, जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, जिला महासचिव मुन्ना शेख, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल सोनकर, शुक्ला यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज, कप्तान सिंह, विवेक सिंह, युवा जिला अध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला संगठन मंत्री बच्चीलाल फौजी सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।