FATEHPUR NEWS: सनातन धर्म प्रचार मंच, फतेहपुर द्वारा आयोजित श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा (18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026) के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा अपराह्न 4 बजे श्री सिद्ध पीठ कालिका मंदिर, मसवानी से प्रारंभ हुई। यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए रामसनेही मेमोरियल हॉस्पिटल के पास से पुराने जीटी रोड, रोडवेज बस स्टॉप, आर्य समाज मंदिर, कोतवाली रोड, चौक चौराहा, मुराइन टोला, पत्थरकटा चौराहा, पटेल नगर चौराहा, आईटीआई रोड, अटल बिहारी वाजपेयी तिराहा, पीरनपुर होते हुए पुनः सिद्ध पीठ कालिका मंदिर, मसवानी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बंधु एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्तजन माता रानी के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। इस अवसर पर कथा व्यास श्री पवन देव जी महाराज (केदार घाट, काशी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सनातन धर्म प्रचार मंच के अध्यक्ष एवं मुख्य यजमान श्रीमती कमला देवी एवं केशव राम त्रिपाठी, बीपी पाण्डेय, राजकिशोर अग्निहोत्री, कल्लू सिंह बरेठर, प्रमोद द्विवेदी, रवि शंकर मिश्रा, पुत्तन बाजपेई, अनुराग मिश्रा, रामकृष्ण पांडेय, धनंजय द्विवेदी, संतोष सिंह (राजू), प्रेम शंकर मिश्र (प्रवक्ता), आदर्श मिश्रा, सीमू सिंह, माया देवी, सत्यदेव, संजय सिंह, पुष्पा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सिद्ध पीठ श्री कालिका जी मंदिर ट्रस्ट के सोनू गुप्ता एवं उनकी टीम तथा हजारों श्रद्धालु वाहनों में सवार होकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि कथा का आयोजन 18 अप्रैल से प्रारंभ होकर 26 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रहने की संभावना है।







