KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सैनी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बेकाबू लोडर की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम निवासी महताब अली पुत्र नासिर अली 38 वर्ष बुधवार की दोपहर सैनी चौराहे के कड़ा मार्ग में यातायात प्रभारी अब्दुल अली फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बेकाबू लोडर गाड़ी ने सड़क पर खड़े महताब अली को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए , हादसा देख आनन फानन में साथी इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू ले गए जहां चिकित्सकों ने पीआरडी जवान को मृत घोषित कर दिया। पीआरडी जवान की मौत की खबर पर पत्नी सहित दो पुत्र व एक पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।







