Home उत्तर प्रदेश अजुहा में उल्टे दिशा से आ रही लक्जरी कार डिवाइडर पर चढ़कर...

अजुहा में उल्टे दिशा से आ रही लक्जरी कार डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, 12 लोग जख्मी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में सोमवार को देर रात्रि उल्टे दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजवाया। मिली जानकारी के अनुसार चालक मानसिंह मौर्य पुत्र घनश्याम निवासी रसूलपुर गिरसा थाना कोखराज अपनी कार से अजय कुमार पुत्र देवराज निवासी रसूलपुर गिरसा, अंसधारी पुत्र गंगाराम, अभिषेक पुत्र मेदीलाल निवासी भैला मकदूमपुर थाना करारी सहित कुल 12 लोगों (चार पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चों )के साथ सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार से दावत खाकर भैला मकदूमपुर लौट रहे थे। प्रत्यदर्शियों की माने तो कार सवार जैसे ही अजुहा कस्बे के पास पहुंचा तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई, हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई, हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अजुहा चौकी पुलिस को सूचना देकर राहत बचाव में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।