Home उत्तर प्रदेश बीडीओ के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण का चलाया गया अभियान

बीडीओ के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण का चलाया गया अभियान

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  राजगढ़ विकास खंड की ग्राम सभा रैकरी में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त आजीविका (डीसी एनआरएलएम) रमाशंकर सिंह और खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा के नेतृत्व में हुआ। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देना था। इस दौरान उपायुक्त आजीविका और खंड विकास अधिकारी ने प्रस्तावित ग्राम वन स्थल का निरीक्षण भी किया। खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि राजगढ़ विकास खंड की दो ग्राम सभाओं, रैकरी और सेमरा बरहो, का चयन ग्राम वन के विकास के लिए किया गया है। इन दोनों स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम वन विकसित किए जाएंगे अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक सामूहिक जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में ग्राम सचिव नसीरुद्दीन, तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।