Home उत्तर प्रदेश बीएससी की छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर की खुदकुशी

बीएससी की छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर की खुदकुशी

FATEHPUR NEWS: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कालूखेड़ा (मजरे ठिठौरा) गांव में एक बीएससी की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, शिव वीर की 20 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी, जो बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी, ने घर की दीवार पर लगे रोशनदान में रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो घर में कोहराम मच गया। छात्रा के पिता ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और छानबीन शुरू की। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। छात्रा की मौत के बाद से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।