Home उत्तर प्रदेश बीआरसी( ब्लॉक संसाधन केंद्र)जसरा में निकाली गई स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित

बीआरसी( ब्लॉक संसाधन केंद्र)जसरा में निकाली गई स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित

PRAYAGRAJ NEWS: सत्र 2026-27 में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में बेहतर नामांकन एवं अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी जसरा अखिलेश वर्मा द्वारा किया गया। जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ बारा विधायक डॉ वाचस्पति के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “हर बच्चा स्कूल जाए” और “शिक्षा है सबका अधिकार” जैसे संदेश दिए। रैली घूरपुर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों को बच्चों का नामांकन कराने और नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में शामिल शिक्षकों ने घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस एन मिश्र, होरीलाल दिवाकर, सुनील कुमार गौतम, उमेश शुक्ला, मनोज पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, जानकी कुशवाहा, कल्पना श्रीवास्तव, अलका शर्मा, मीना देवी, सरोज कुमार सिंह, रामकुमार साहू, पंकज साहू, अवधेश अवस्थी, अवधेश यादव, शेषधर यादव, जितेंद्र मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, श्यामाकांत द्विवेदी, सुमंत भार्गव सहित सैकड़ों बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।