जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण रहे मुख्य अतिथि, बच्चों का बढ़ाया उत्साह
FATEHPUR NEWS: शहर स्थित बिपिन राज कॉन्वेंट स्कूल, पनी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिपिन बिहारी शरण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अंकपत्र, मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। अपने संबोधन में बिपिन बिहारी शरण ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कारों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार अमिताभ बिहारी शरण, प्रधानाचार्य लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर कमलचंद वर्मा, रामकिशोर गुप्ता, लीना श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, साइस्ता, सदब खातून, हिमांशी, इसरतजहां, अंजली, शीबा, सर्वेश श्रीवास्तव, अब्दुल कुद्दूश, रवि कुमार, राजकुमार वर्मा, वैभव द्विवेदी, पवन सिंह, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश बिपिन राज कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावियों का...







