Home उत्तर प्रदेश बाबा नगरीनाथ मंदिर परिसर में भव्य दंगल का आयोजन

बाबा नगरीनाथ मंदिर परिसर में भव्य दंगल का आयोजन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा, छानबे, मीरजापुर स्थित प्रसिद्ध बाबा नगरीनाथ मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोग मंदिर परिसर में पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान अखाड़े में उतरने वाले पहलवानों का ग्रामीणों एवं आयोजन समिति की ओर से उत्साहवर्धन किया गया। कुश्ती के दौरान दर्शकों ने तालियों और जयकारों से पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ आयोजन
दंगल के सफल आयोजन में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने मिल-जुलकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया और दंगल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना भी देखने को मिली। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे। बाबा नगरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस दंगल में विनोद सिंह दाऊ,धनराज सिंह,बंटी सिंह,पंकज सिंह,संजय सिंह जीतेन्द्र सिंह,राजाराम दूबे,बबलू पांडे,देवीदास पांडे,संतोष पांडे, शिवाजी पांडे,राजकुमार यादव डा यादव,फुन्नू यादव,सूजन यादव,बड़कू यादव,अंकित शर्मा सहित काफी संख्या में मौजूद रहे।