KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदूरा गांव के समीप नेशनल हाईवे के सर्विस लेन पर बाइक बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए, आसपास मौजूद लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक थाम्भा गांव निवासी पंकज करवरिया पुत्र पुरुषोत्तम करवरिया 40 वर्ष शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब बाइक से डोरमा से सैनी की ओर जा रहे थे, जैसे ही पंकज सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदूरा गांव के समीप नेशनल हाईवे के सर्विस लेन पर पहुंचे तभी बगल से आ रहे दूसरा बाइक सवार कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी निवासी गोलू 28 से भीड़ गई हादसे में दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए, आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अपने वाहन से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया।







