Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर: मरम्मत के भुगतान के बावजूद बदहाल पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में...

बलरामपुर: मरम्मत के भुगतान के बावजूद बदहाल पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी

BALRAMPUR NEWS:(रिपोर्ट: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) बलरामपुर जनपद के विकासखंड बिशुनपुर विश्राम स्थित सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार है। शौचालय की सीट और फर्श पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, जबकि पानी की टंकी अलग पड़ी हुई है। परिसर में गंदगी का अंबार लगा होने के कारण शौचालय उपयोग करने योग्य नहीं रह गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सामुदायिक शौचालय की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन मौके पर कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। इसके बावजूद शौचालय की स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय की साफ-सफाई के लिए केयरटेकर को नियमित भुगतान किया जाता है, लेकिन सफाई नहीं होने से परिसर में गंदगी फैली रहती है। इसके कारण ग्रामीणों को शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है और यह सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण बन गया है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की जांच, भुगतान की जांच तथा शौचालय को शीघ्र उपयोग योग्य बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार स्वच्छता और खुले में शौच मुक्त भारत के लिए लगातार अभियान चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर लापरवाही के कारण योजनाओं का अपेक्षित लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।