Home आस्था आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शोहरतगढ़ में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्वक...

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शोहरतगढ़ में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की अपील

SIDHARTHNAGAR NEWS: आगामी त्योहारों श्रावण मास और चेहल्लुम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को शोहरतगढ़ में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने की। क्षेत्राधिकारी कार्यालय शोहरतगढ़ पर प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ की उपस्थिति में आयोजित इस गोष्ठी में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, मौलवियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ विस्तृत वार्ता की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशानिर्देशों से सभी को अवगत कराया तथा आगामी त्योहारों को शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।