भाजपाइयो के साईकिल चलाने पर कहा साईकिल से ही होगा प्रदेश का भला
पूर्व सांसद रीता जोशी के पति की तेरहवीं में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी के नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मा माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व सांसद रीता जोशी के पति स्व पी सी जोशी के तेरहवीं में शामिल होने आज़ शहर आये। स्थानीय सर्किट हॉउस में पत्रकारों से बात चीत में उन्होंने कहा कि भाजपा का महंगाई पर कोई लगाम नहीं है। उनके नेताओं का साईकिल चलाना यह साबित करता है कि प्रदेश और देश का कल्याण” साईकिल “ से ही होगा। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर कहा कि सपा के लोग हर जाति, वर्ग, धर्मके लोंगो का समान रूप से सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने बयान पर मांफी भी मांग लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था पर सरकार को फेल बताया। नीट के पेपर लीक को देश के नौनीहालों के भविष्य को चौपट करने वाला बताया। कहा कि भाजपा सरकार में अनगिनत बार पेपर लीक हो चुके हैं। इस कांड में भाजपाइयों के शामिल होने की चर्चा है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, रविन्द्र यादव, दान बहादुर मधुर, चौधरी देवीलाल,मयंक जांटी, संगम लाल मौर्य,मो हामिद, मो. सऊद, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।







