Home उत्तर प्रदेश बड़ागांव इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, शिवम् व नितेश रहे अव्वल

बड़ागांव इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, शिवम् व नितेश रहे अव्वल

JHANSI NEWS: बड़ागांव इंटर कॉलेज, बड़ागांव का इस वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। हाई स्कूल का परीक्षाफल 83 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 82 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। हाई स्कूल परीक्षा में शिवम् ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने जनपद में पांचवां स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में नितेश कुशवाहा ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजीव रिछारिया, प्रधानाचार्य मु. नसीम एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।