Home Blog बकरीद के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बकरीद के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

मऊआइमा Prayagraj। मऊआइमा थाने पर बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी ने कहा कि कुर्बानी को पूर्व की तरह ही किया जाए कोई नई व्यवस्था न लागू की जाए ।कुर्बानी को स्लॉटर हाउस पर ही किया जाए तथा कुर्बानी के गोश्त को ढक कर ले जाया जाए ।बैठक में बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से दुरुस्त करने की भी मांग की गई ।बैठक में इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी के अलावा इंस्पेक्टर क्राइम सचिंद्र यादव,कस्बा चौकी इंचार्ज विवेक राय , चेयरमैन शोएब अंसारी, डॉक्टर नदीम इंतखाब, प्रधान छींटे मऊ अमजद खान, प्रधान जामा इस्तखार सिद्दीकी ,एडवोकेट फैयाज अहमद आदि उपस्थित रहे।