96% अंक के साथ इंशा फारूकी ने हासिल किया प्रथम स्थान
छात्राओं का दबदबा, कई ने 90% से अधिक अंक किए हासिल
FATEHPUR NEWS: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित होते ही फातिमा पब्लिक स्कूल (आरामशीन, हथगाम) में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय का इस वर्ष परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिसर में सफल छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की मेधावी छात्रा इंशा फारूकी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। बाकरगंज निवासी शाहिद अहमद फारूकी की पुत्री इंशा की इस सफलता से परिवार और विद्यालय दोनों का नाम रोशन हुआ। अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं में हरम उवैस ने 95 प्रतिशत, आइमा नूर ने 93 प्रतिशत, सैयदा उम्मे खनसा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं इलमा खान और माही सिंह ने 91 प्रतिशत, हुरैन अशरफ ने 90 प्रतिशत, रुमानशा और हमजा सरफराज ने 89 प्रतिशत, आरजू ने 88 प्रतिशत तथा अव्दुल्लाह नसीर शेख ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा उमरा खान ने 85.6 प्रतिशत और सुमैरा रफीक ने 84.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। सौरव विश्वकर्मा ने गणित विषय में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इस वर्ष की खास बात यह रही कि छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय से कुल 100 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया और सभी सफल रहे। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन को दिया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रिजवान अहमद कासमी ने कहा कि यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। फातिमा पब्लिक स्कूल का यह शानदार परिणाम न केवल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से उत्कृष्ट सफलता हासिल की जा सकती है।







