Home उत्तर प्रदेश प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों पर सख्ती सिद्धार्थनगर में छापेमारी, सात नमूने जांच को...

प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों पर सख्ती सिद्धार्थनगर में छापेमारी, सात नमूने जांच को भेजे गए

अटलनगर, इटवा व नौगढ़ क्षेत्रों में कार्रवाई, रिपोर्ट के बाद होगी कानूनी कार्यवाही
SIDHARTHNAGAR NEWS: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में प्रोसेस्ड फ्रूट्स एवं वेजिटेबल प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता जांच हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद में व्यापक छापेमारी की गई, जिसमें सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए कुल सात नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। छापेमारी के दौरान अटलनगर इटवा बाजार से मिक्स्ड पिकल एवं ग्रीन चिली पिकल नीलोंस ब्रांड के नमूने लिए गए, जबकि इटवा बिस्कोहर रोड से मिक्स्ड फ्रूट जैम टेस्टों ब्रांड, मिक्स्ड फ्रूट जैम 9am ब्रांड, टमाटर कैचअप 9एएम ब्रांड तथा मिक्स्ड पिकल का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा साड़ी चौराहा नौगढ़ से कांटिनेंटल सॉस एवरेस्ट ब्रांड का नमूना लिया गया, इस प्रकार कुल सात नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान आर एल यादव सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल एवं नीरज कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।