Home उत्तर प्रदेश प्रियांशु ने सेंट जोसेफ स्कूल को जिताया

प्रियांशु ने सेंट जोसेफ स्कूल को जिताया

फोटो-प्रियांशु

PRAYAGRAJ NEWS: प्रियांशु यादव के खेल (47 रन एवं एक विकेट) से सेंट जोसेफ स्कूल क्लब कुंडा ने गंगा डिग्री कॉलेज को 62 रन से हराकर गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। गंगा डिग्री कॉलेज सोरांव मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में सेंट जोसेफ स्कूल क्लब कुंडा ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन (प्रियांशु 47, यशस्वी मिश्रा 35 नाबाद, अभिनव 22, आयुष यादव 19, अंशु पटेल 2/27, अनुभव, प्रांजल यादव, अभिताब एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में गंगा डिग्री कॉलेज की पूरी टीम 25.1 ओवर में 143 (अंशु पटेल 33, अभिताब 20, अनिकेत मिश्रा 12, आयुष पटेल 2/32, ऋषि साहू 2/32, सिद्धि शुक्ला, प्रियांशु व आदित्य पटेल एक-एक विकेट) पर सिमट गई। प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।