Home उत्तर प्रदेश प्राथमिक विद्यालय उतरार में स्पोर्ट्स ड्रेस वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

प्राथमिक विद्यालय उतरार में स्पोर्ट्स ड्रेस वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

नये ड्रेस पाकर चहके बच्चों के चेहरे
PRATAPGARH NEWS: जनपद प्रतापगढ़ के बाबागंज विकासखण्ड अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय उतरार में स्पोर्ट्स ड्रेस वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नामांकित 43 बच्चों के सापेक्ष 31 बच्चों को निःशुल्क स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित की गई। शेष बच्चों को साइज संबंधी कारणों से ड्रेस बाद में उपलब्ध कराई जाएगी. कार्यक्रम के दौरान नए ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह पहल क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत मानी जा रही है। इस सराहनीय पहल का श्रेय बाबागंज के खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र को जाता है, जिनके प्रयासों से विकासखण्ड के लगभग आधा सैकड़ा से अधिक विद्यालयों में स्वप्रेरणा से स्पोर्ट्स ड्रेस वितरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र के साथ एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बबलू सोनी एवं राहुल मौर्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पत्रकार साथी काशी राणा, विद्यालय प्रभारी सुमन मौर्या, शिक्षामित्र सुमन देवी व सुनीता देवी, सफाईकर्मी विजय कुमार, रसोइया गीता देवी सहित अभिभावक कन्या देवी, महेन्द्र कुमार, रीता देवी, राजेन्द्र कुमार, सरोज देवी, शांति देवी, जितेंद्र कुमार, बादल सरोज, सुनैना एवं विद्यालय के समस्त नौनिहाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।