Home उत्तर प्रदेश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सरसवां ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया...

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सरसवां ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण

निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी व पैरामेडिकल स्टाफ रहे उपस्थित

लाभार्थियों के बनाए जा रहे थे आयुष्मान गोल्डन कार्ड
KAUSHAMBI NEWS: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसून जायसवाल ने रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिम शरीरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरामपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित मिले और मरीजों को चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की जा रही थीं। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही थीं। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए जा रहे थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसून जायसवाल ने चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मरीजों की जांच, उपचार और दवा वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भी कर्मचारियों को निर्देशित किया।