BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) समाज सेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी ने अपर जिला अधिकारी ज्योति राय जी को डीजल, पेट्रोल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता करवाने हेतु ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि श्रावस्ती लोकसभा समेत बलरामपुर जनपद में डीजल पेट्रोल व गैस की समस्या बनी हुई इस समय शादी विवाह मुण्डन आदि चल रहा है पेट्रोल डीजल व गैस की आपूर्ति नियमित करवाया जाना एवं पर्याप्त उपलब्धता प्रत्येक पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी पर सुनिश्चित करवाया जाना तथा डीजल पेट्रोल व गैस की कालाबाजारी रोकवाया जाना एवं प्रत्येक गैस एजेंसी से गैस होम डिलीवरी कराया जाना अति आवश्यक है और प्रत्येक पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी का सीसीटीवी कैमरे से पुलिस द्वारा निगरानी किया जाना भी जरूरी है जिससे कालाबाजारी थम सकती है इस समय जनता बहुत ही परेशान है साथ ही यह भी ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है कि कुछ लोग एक ही गाड़ी में बार बार तेल डलवाकर महंगी कीमत में बेचकर धन उगाही करते हैं अपने घरों में लोग तेल व गैस भंडारण करते हैं अपने जान पहचान वाले ग्राहकों को दूना तिगुना दाम लेकर बेचते हैं इन काले कारनामों की जांच एवं दंडात्मक कार्यवाही जन हित में अति आवश्यक है आवश्यक वस्तु अधिनियम का कड़ाई से पालन अत्यंत जरूरी है एवं आमजनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दिनप्रति दिन क्षेत्र में काम करने वाले सरकारी व प्राईवेट कर्मचारियों व जिसके घर शादी विवाह मुण्डन गौन आदि आयोजित है उन लोगों,साथ ही अधिवक्ताओं, लेखपालों, अध्यापकों समेत सभी कर्मचारियों आदि को आई डी देखकर अलग लाइन लगाने की व्यवस्था बनवाने की आवश्यकता है एंबुलेंस,स्कूल वैन, डायल 112, अग्निशामक वाहन आदि को प्राथमिकता देकर डीजल दिया जाए जिससे सरकारी और प्राइवेट मशीनरी प्रभावित न हों, आम जन मानस का काम चलता रहे संकट न आए। इन्हीं सारी समस्याओं का समाधान शीघ्राति शीघ्र कराने एवं सभी मांगों को पूरा कराने का ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर एडवोकेट शशांक त्रिपाठी, वीरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया, प्रिंस जायसवाल, रूपक श्रीवास्तव, मो यासीन, अनश शाह, अमित कुमार पाण्डेय, दीपक त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, नृपेन्द्र उपाध्याय, अमर कुमार त्रिपाठी उर्फ चंदन, सत्य प्रकाश यादव, नीरज तिवारी, निजामुद्दीन मेकरानी, राजेश कुमार वर्मा, चंद्र शेखर मौर्य, शिखर सिंह सूर्यवंशी, दिनेश जायसवाल, संतोष प्रताप सिंह समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।







