Home उत्तर प्रदेश पीड़ित का मोबाइल गुम होने के बाद साइबर फ्रॉड ने यूपीआई के...

पीड़ित का मोबाइल गुम होने के बाद साइबर फ्रॉड ने यूपीआई के माध्यम से पार किया एक लाख से अधिक, जांच में जुटी पुलिस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल दस दिन पहले बाजार में गिर गया था, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान साइबर फ्रॉड ने यूपीआई के माध्यम से उसके बैंक खाते से रुपए निकाल लिया, पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव निवासी ज्ञानचंद्र निर्मल पुत्र लखन लाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका मोबाइल 31 जुलाई को सिराथू बाजार में गिर गया था, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी, पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान साइबर फ्रॉड ने उसके मोबाइल में चल रहे यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते से एक लाख चार हजार रुपए के करीब निकाल लिया, पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।