KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली का मजरा केशौवापुर गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसका विपक्षी घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट कर धमकी देता है, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के केशौवापुर गांव निवासी राजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र स्व गनपत त्रिपाठी ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की रात आठ बजे के करीब उसका विपक्षी घर में घुसकर परिवार के साथ गाली गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा, विरोध करने पर पुत्र नितिन त्रिपाठी के साथ भी मारपीट करने लगा और बीच बचाव में पत्नी व बूढ़ी मां के साथ भी मारपीट करने लगा, जिसमे वह चोटिल हो गया, पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने धनेश त्रिपाठी उर्फ टिंकू पुत्र स्व इंद्रजीत त्रिपाठी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





