Home उत्तर प्रदेश पीड़िता के साथ गाली गलौच व धमकी के आरोप में विपक्षी पर...

पीड़िता के साथ गाली गलौच व धमकी के आरोप में विपक्षी पर प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की एक महिला का आरोप है कि गांव का एक विपक्षी पुरानी रंजिश को लेकर आएदिन गाली गलौच कर धमकी देता है, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी गिरजा देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का एक विपक्षी पुरानी रंजिश के चलते आएदिन गाली गलौच करता है, पीड़िता का आरोप है कि 18 अप्रैल को वह अपने मायके गई थी, 21 अप्रैल की रात्रि विपक्षी ने गेट पर लगा कैमरा तोड़कर दिया, वापस लौटने के बाद उलाहना देने गई तो विपक्षी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर अशोक कुमार पटेल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।