Home उत्तर प्रदेश पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभार्थी को मिले दो लाख के...

पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभार्थी को मिले दो लाख के चेक

PRATAPGARH NEWS: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बैंक द्वारा मृतक आश्रित को दो लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक बृजेशमणि त्रिपाठी ने लालगंज के सलेम भदारी निवासी भण्डारी लाल गुप्ता की मृत्यु पर इस बीमा योजना के तहत मृतक की वारिस गंगा देवी को बैंक की ओर से दो लाख रूपये का चेक प्रदान किया। शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभों की जानकारियां भी प्रदान की। इस मौके पर सरिता सिंह, विनोद कुमार, यश, शिवम, प्रतिभा, जया, सरफराज, निखिल व अजय आदि रहे।