PRAYAGRAJ NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में डीजल पेट्रोल की खपत कम करने पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए किए आह्वाहन पर भाजपा कार्यकर्ता बाइक व साइकिल तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साधनों से संगठन का काम कर रहे हैं। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता स्वयं कार का उपयोग छोड़कर अपनी बाइक से कार्यालय आवागमन कर रहे हैं। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष महामंत्री मीडिया प्रभारी जिला मंत्री आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता भी दो पहिया वाहन से संगठन का काम कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सप्ताह में एक दिन बाइक एक दिन साइकिल अथवा वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर देश हित व पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें ऐसी अपील है। जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, आनंद श्रीवास्तव, महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, रमेश पासी, अजय सिंह, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव भाजपा मीडिया विभाग के विवेक मिश्र, जिला मंत्री दीप द्विवेदी आदि पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं व नागरिकों से यही अपील की है।







