Home उत्तर प्रदेश पानी भरने के विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।

पानी भरने के विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।

SANGRAMGARH NEWS: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम भरतगढ़ बाबागंज में नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत उसके पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गीता देवी, पत्नी अरुण कुमार सोनकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 21 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 6 बजे उनका पुत्र शुभम सोनकर सार्वजनिक नल से पानी भर रहा था। इसी दौरान गांव के श्रवण सोनकर, सत्यम सोनकर, कृष्णा सोनकर एवं संतोष सोनकर ने उसके ऊपर पानी डाल दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचने पर उनके पुत्र शुभम के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में गीता देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।