Home उत्तर प्रदेश नाला निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो इस वर्ष भी ठप हो...

नाला निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो इस वर्ष भी ठप हो सकती हैं स्वास्थ्य सुविधाएं

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक ने नाला निर्माण कार्य कराने की उठाई मांग
PRAYAGRAJ NEWS: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के सामने अगर समय रहते नाला निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीएचसी कोरांव पर स्वास्थ्य सुविधाएं ठप हो सकती हैं। पिछले वर्ष जुलाई व अगस्त माह में अधिक वर्षा होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के परिसर एवं उसके सामने स्थित नाले का निर्माण कार्य न कराए जाने की वजह से  अस्पताल के परिसर में घुटने तक पानी भर गया था और स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से ठप हो गई थी। लाखों रुपए के मशीनीकरण उपकरण एवं दवाएं भी भीग कर बर्बाद हो गई थी। कुछ दिन के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं भी पूरी तरह से बंद थी। जिस दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के परिसर में पानी भर गया था उसी दिन एक सर्पदंश का मरीज भी अस्पताल पहुंचा लेकिन उसका उपचार सीएचसी में नहीं किया जा सका था। जल भराव की समस्या को देखते हुए तत्कालीन एसडीएम संदीप तिवारी, तहसीलदार विनय बरनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर नाला निर्माण कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन वर्ष भर बीतने को है अभी तक नाला का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे बारिश के दिनों में इस वर्ष भी स्वास्थ्य सुविधाएं ठप हो सकती हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के साथ हमने बैठक कर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया हूं। चूंकि अस्पताल तरांव ग्राम सभा में है। इसके लिए खंड विकास अधिकारी के साथ भी बैठक कर समय रहते जल निकासी का उचित प्रबंध कराया जाएगा। जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं बारिश के दिनों में भी बहाल रहें:संदीप तिवारी एसडीएम कोरांव।
पिछले वर्ष बारिश के दिनों में अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से एक्सरे मशीन के साथ-साथ लैब व स्टोर में रखी दवाएं खराब हो गई थी। इस वर्ष भी नाले का निर्माण नहीं कराया गया तो बारिश के दिनों में समस्या उत्पन्न हो सकती है और स्वास्थ्य सुविधाएं ठप हो सकती है:डॉ केबी सिंह अधीक्षक सीएचसी कोरांव।
जिला पंचायत अध्यक्ष से वार्ता हो गई है। नाला निर्माण कार्य के लिए धन भी आवंटित कर दिया गया है। ठेकेदार के द्वारा 4 से 5 दिन में नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाएगी:ओम प्रकाश केशरी नगर पंचायत अध्यक्ष कोरांव