Home अलीगढ़ देश में निरंतर बढ़ रहा है हिंदी पत्रकारिता का महत्व हिंदी पत्रकारिता...

देश में निरंतर बढ़ रहा है हिंदी पत्रकारिता का महत्व हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सक्सेना को दिया गया ‘नारद सम्मान’

ALIGARH NEWS: देश में हिंदी पत्रकारिता का महत्व निरंतर बढ़ रहा है,गैर हिंदी भाषी राज्यों में भी हिंदी पत्रकारिता की मान्यता और प्रमाणिकता बढ़ रही है। उक्त विचार ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर फेडरेशन की स्थानीय इकाई द्वारा शनिवार को गांधी पार्क स्थित एक होटल में आयोज एक संगोष्ठी के आयोजन के दौरान वक्ताओं ने व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक मुक्ता राजा तथा विशिष्ट अतिथि सहायक सूचना निदेशक संदीप कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि मुक्ता राजा ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए फेडरेशन द्वारा की गई सरकारी प्रेस क्लब और प्रेस कॉलोनी  की स्थापना की मांग पर आश्वासन भी दिया। वहीं, विशिष्ट अतिथि संदीप कुमार ने पत्रकारों से पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखते हुए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष पंकज धीरज ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित पत्रकारों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय, मंडल महासचिव योगेश भारद्वाज, दीपक शर्मा, सतेंद्र कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र वार्ष्णेय तथा सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सक्सेना को ‘नारद सम्मान’ से सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन की ओर से उपस्थित पत्रकारों को भी विधायक मुक्ता राजा और सहायक सूचना अधिकारी संदीप कुमार के हाथों सम्मानित कराया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव मुकेश सिंह, जाकिर भारती, हरी सिंह यादव, विशु राघव, आकाश कुमार, सुंदर तोमर, सत्यवीर यादव, ललित वार्ष्णेय,राहुल नवरत्न,माधव शर्मा, आशीष शर्मा, अनार सिंह, अनूप यादव, रॉकी कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, ललित कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।