SAHARANPUR/CHILKANA NEWS: अवैध नशे की बिक्री के खिलाफ कई गांव के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा खोल दिया है । ग्रामीणों ने बैठक कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र लिखकर क्षेत्र मे अवैध नशे व स्मैक की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गयी। थाना चिलकाना क्षेत्र मे अवैध नशे की बिक्री को रोकने के लिए दूधगढ़ गांव मे ग्रामीणों द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया। मुरसलीन, अब्दुल बारी, मंसूर, अफजाल,बिलाल, सहजाद आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव दूधगढ़, शाहपुरा,पठेड दभेड़ा कला रावणपुर आदि गांव मे नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है पिछले काफी समय से उनके गांव मे अवैध स्मैक, शराब आदि की बिक्री तेजी से बढ़ रही है जिससे गांव के युवा, नौजवान व बच्चे नशे की गिरफ्त मे आ रहे है। गांव मे कुछ असामाजिक तत्व दिन रात नशे का सामान बेचने का काम कर रहे है जिसके कारण स्कूली छात्र भी नशे की चपेट मे आ कर अपना भविष्य अंधकारमय कर रहे है। ग्रामीणों के अनुसार नशे के कारण पिछले कई माह से दर्जनों युवाओं की मौत भी हो चुकी है। वहीं ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले दिनों हुई छापामारी मे पकड़ी महिलाये अवैध स्मैक बेचने का काम करती थी लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें स्मैक मे ना भेजकर शराब बेचने के जुर्म मे जेल भेजा गया। बताते चले की कुछ दिन पूर्व छोटी पठेड मे महिलाओ ने स्थानीय पुलिस पर नशे के विरुद्ध कार्यवाही ना करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया था वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर से मिलकर अवैध स्मैक की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी जिसे देखते हुए स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब बेचने के जुर्म मे कुछ महिलाओ ओर पुरुष को जेल भेजा था।







