Home उत्तर प्रदेश नगर पंचायत फाजिलनगर उप निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न, 56.22 प्रतिशत हुआ मतदान

नगर पंचायत फाजिलनगर उप निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न, 56.22 प्रतिशत हुआ मतदान

KUSHINAGAR NEWS: नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन हेतु आज दिनांक 05 मई, 2026 को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। इस उप निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद कुशीनगर में डुप्लीकेट मतदान रोकने हेतु FRS (Facial Recognition System) का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रथम बार प्रयोग किया गया, जिसका संचालन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनन्जय कुमार दुबे ने उक्त की जानकारी देते हुये बताया कि  कुशीनगर पंचायत फाजिलनगर में कुल 18,792 मतदाताओं में 9,860 पुरुष एवं 8,932 महिला मतदाता शामिल थे। प्राप्त सूचना के अनुसार 5,143 पुरुष तथा 5,422 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 10,565 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया, जो कि कुल 56.22 प्रतिशत मतदान रहा।
मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने हेतु कुल 09 मतदान केन्द्र एवं 22 मतदान स्थलों की स्थापना की गई थी। इसके अतिरिक्त स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए 01 जोनल मजिस्ट्रेट, 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।