JHANSI NEWS: भीषण गर्मी को देखते हुए सनशाइन क्लब द्वारा समाजसेवा का सराहनीय कार्य करते हुए तीसरा निशुल्क प्याऊ संचालित किया गया। क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में स्टेशन रोड स्थित होटल लेमन ट्री के सामने इस प्याऊ का उद्घाटन किया गया। प्याऊ का उद्घाटन संयोजक सीमा अमित गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि राहगीरों को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जल सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इसका उद्देश्य हर प्यासे व्यक्ति तक पानी पहुंचाना है। संयोजक सीमा अमित गुप्ता ने बताया कि प्याऊ का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा तथा इसकी नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनुराधा गुप्ता, सुरक्षा गुप्ता, मनीषा अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), चंद्रशेखर तिगुनायक, पंकज अग्रवाल, डॉ. दीपक उपाध्याय, संजीव नायक एवं मनीष अग्रवाल (सपन मोटर्स) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सचिव विलास गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया







