AGRA NEWS: कमिश्नरेट आगरा में नियुक्त प्रभारी निरीक्षक ताजगंज जसवीर सिंह सिरोही को प्रमोट कर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बना दिया गया है। पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार (IPS) व अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने उन्हें स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शासन से जारी प्रमोशन लिस्ट में जसवीर सिंह सिरोही का नाम शामिल होने के बाद आज पुलिस आयुक्त कार्यालय में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार व अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने जसवीर सिंह सिरोही के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें एसीपी पद पर पदोन्नत किया ताजगंज में रहा बेहतर कार्यकाल जसवीर सिंह सिरोही ताजगंज थाने में थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। उनके कार्यकाल में ताजमहल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी ड्यूटी और अपराध नियंत्रण में बेहतर कार्य हुआ। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और जनता से बेहतर समन्वय के लिए उन्हें यह पदोन्नति मिली है
एसीपी बनने पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने जसवीर सिंह सिरोही को बधाई दी। ताजगंज थाने के स्टाफ में भी खुशी का माहौल है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन मिलने से पूरे महकमे का मनोबल बढ़ता है। जसवीर सिंह सिरोही के अनुभव का लाभ अब एसीपी के रूप में कमिश्नरेट को मिलेगा।







