Home उत्तर प्रदेश डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल का डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल का डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज आईटीआई रोड स्थित डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार पटेल एवं डायरेक्टर डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि उनके स्कूल में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को व्यावहारिक और आधुनिक तरीके से शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भारी-भरकम बैग लाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि स्कूल में ही खेल-खेल के माध्यम से प्रशिक्षण देकर ज्ञान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देना है, जिससे वे शिक्षा के साथ-साथ कौशल में भी आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक एवं पूर्व विधायक बिंदकी करण सिंह पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनु श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।