Home उत्तर प्रदेश डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी पूंजीपतियों के फायदे के लिए...

डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी पूंजीपतियों के फायदे के लिए जनता की जेब पर डांका- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने लालगंज व रामपुर संग्रामगढ़ में पार्टी की कार्यशाला में संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर
PRATAPGARH NEWS: रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज एवं रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के मण्डल एवं न्याय पंचायत व बूथ पदाधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मंहगाई तथा बेरोजगारी व स्मार्ट मीटर एवं छुटटा जानवरों से हो रही जनता को परेशानी भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी। शुक्रवार को यहां कैम्प कार्यालय पर भारी तादात में जुटे बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव बीतते ही मोदी सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में बढ़ोत्तरी कर जनता की जेब पर फिर डांका डाला है। उन्होने कहा कि पेट्रोल प्रति लीटर 3.14 रूपये व डीजल प्रति लीटर 3.11 रूपये की यह बढ़ोत्तरी सिर्फ चंद पूंजीपतियों के लिए मुनाफाखोरी का हथकण्डा है। उन्होने कहा कि बढ़ती मंहगाई तथा पेपरलीक व बेरोजगारी एवं यूपी में जबरिया स्मार्ट मीटर तथा छुटटा जानवरों से फसल नुकसान जैसी कई विफलताओं को लेकर मौजूदा भाजपा सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा रोज बढ़ रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं की हौंसला आफजाई करते हुए कहा कि केरल में पार्टी के नेतृत्व में सरकार के गठन के साथ तमिलनाडु में भी पार्टी गठबंधन की सरकार से यह साफ है कि कांग्रेस भाजपा के सभी अलोकतांत्रिक कदमों को रोकने में समर्थ है। उन्होने रामपुरखास में मौजूदा पार्टी विधायक आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में जनता द्वारा एक नये विश्व रिकार्ड को लेकर भी कार्यकर्ताओं से घर घर पहुंचकर विकास से जुड़ी उपलब्धियों को साझा करने पर जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि रामपुरखास में विकास के मौजूदा संसाधन अब यहां औद्यौगिक क्षेत्र को भी निर्माण के क्षेत्र में आकर्षित कर रहे हैं। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि विकास और सुरक्षा के मजबूत वातावरण को बनाए रखते हुए हर व्यक्ति के मान सम्मान व सुरक्षा के प्रति वह समर्पित हों। विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने संगठन सृजन अभियान पर प्रकाश डाला। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, आचार्य विंदेश्वरी पटेल, शिव बहादुर सरोज, देशराज यादव, संजय पाल, पूनम द्विवेदी, श्रीराम वर्मा, मो0 खलील, भारत यादव आदि ने कार्यशाला में सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना को सम्मानित भी किया। पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी के गीतों पर भी कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ा दिखा। इसके पहले गुरूवार की देर शाम संग्रामगढ़ के सरयू इन्द्रा महाविद्यालय के समीप सरयू प्रसाद तिवारी कालेज ऑफ लॉ के परिसर में रामपुर संग्रामगढ़ के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई। यहां भी सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने क्षेत्र में चिकित्सा, सड़क, पेयजल, शिक्षा आदि के क्षेत्र में मिली उपलब्धियों को रामपुरखास के विकास की मजबूत चमक कहा। यहां कार्यशाला की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिपंस लालजी यादव व संचालन डॉ0 नन्हेलाल यादव ने किया। पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल ने स्वागत भाषण तथा प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यशाला का संयोजन राकेश चतुर्वेदी, आशीष उपाध्याय, सुरेश पटेल, ओमप्रकाश धुरिया, आचार्य विद्याधर पटेल, जियालाल सरोज, रवीन्द्र मिश्र, सुनील त्रिपाठी, लालजी पटेल ने संयुक्त रूप से किया। लालगंज एवं रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक स्तरीय कार्यशाला में आये पदाधिकारियों के चेहरे पर सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा द्वारा सौंपे गये सम्मान को लेकर खुशी भी देखी गयी। इस मौके पर रामचंद्र तिवारी, पप्पू तिवारी, हृदय नारायण मिश्र, बृजेश द्विवेदी, भइयाराम तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, राजू पाण्डेय, रामू मिश्र, नीलम मिश्रा, कल्पा वर्मा, सविता यादव, उर्मिला सिंह, सिंटू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, दारा सिंह, प्रीतेन्द्र ओझा, आशीष कौशल, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ल, जितेन्द्र द्विवेदी, शैलेन्द्र मिश्र, छोटे लाल सरोज, शिवाकांत उपाध्याय, कालिका प्रसाद पाण्डेय, विकास मिश्र, अरूण तिवारी, इं. सुनील पाण्डेय, छोटे सिंह, अजय शुक्ल गुडडू, एबादुर्रहमान, श्रीराम वर्मा, श्रीकांत मिश्र, राजकुमार मिश्र, पन्नेलाल पाल, अवनीश शुक्ला, सोनू शुक्ला आदि रहे।